Quote :

" लक्ष्य निर्धारण एक आकर्षक भविष्य का रहस्य है" - टोनी रॉबिंस

National

संजय झा बने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

Date : 29-Jun-2024

 
पटना, 29 जून । जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लिया है। नीतीश कुमार ने सर्वसम्मति से अपने करीबी संजय झा को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। संजय झा को नीतीश कुमार का खास माना जाता है और अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद संजय झा अब जदयू का कामकाज देखेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अब भी नीतीश कुमार के पास ही है। ऐसे में किसी भी बड़े फैसले पर अंतिम मुहर नीतीश कुमार की ही होगी। संजय कुमार को जदयू का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव खुद नीतीश कुमार ने रखा, जिसके बाद सर्वसम्मति से संजय झा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में रविवार तक चलेगी। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मिशन-2025 की तैयारी पर चर्चा हुई। जदयू के नेताओं ने कहा कि इस बैठक में अलग-अलग राज्यों की पार्टी इकाई की ओर से संगठन को मजबूत बनाए जाने को लेकर कई सुझाव दिए गए। बैठक में सभी ने सहमति जताई कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी आगे भी चलती रहेगी।

इस दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव में भी जदयू की ओर से उम्मीदवार उतारने पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर बल दिया गया कि मंत्रियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का संवाद हो। जब कोई मंत्री क्षेत्र में दौरे पर जाएं, तो इसकी जानकारी बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मिल सके।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement