Quote :

" लक्ष्य निर्धारण एक आकर्षक भविष्य का रहस्य है" - टोनी रॉबिंस

Breaking News

अमरनाथ यात्रा: 6619 यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू के आधार शिविर से रवाना

Date : 30-Jun-2024

 जम्मू, 30 जून । अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का तीसरा जत्था रविवार सुबह जम्मू से सुरक्षा काफिले में घाटी के लिए रवाना हुआ। 6619 यात्रियों का तीसरा जत्था 319 वाहनों के दो सुरक्षा काफिले में जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ।

आज रवाना हुए 6619 यात्रियों में से 3,838 यात्री सुबह 4 बजे वाहनों में सवार होकर पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए और 2,781 यात्री सुबह 4.30 बजे वाहनों में सवार होकर बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुए। दोनों काफिलों को सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षा प्रदान की जा रही है।

इस वर्ष की यात्रा के दौरान 7000 से अधिक सेवादार स्वयंसेवक तीर्थयात्रियों की सेवा कर रहे हैं। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने 3 जुलाई से अतिरिक्त ट्रेनें जोड़ने का फैसला किया है। दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement