Quote :

प्रतिभा दैनिक अनुभव में अपनी भावनाओं को नवीनीकृत करने की क्षमता है - पॉल सेज़ेन

National

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर रूस और आस्ट्रिया जायेंगे, पुतिन के साथ करेंगे शिखरवार्ता

Date : 04-Jul-2024

 नई दिल्ली, 04 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 08 से 10 जुलाई को रूस और ऑस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 08-09 जुलाई 2024 को मास्को में होंगे। यहां पर 22वीं भारत-रूस वार्षिक शिखरवार्ता आयोजित है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार शिखर सम्मेलन में दोनों नेता देशों के बीच बहुमुखी संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के समसामयिक क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी 09 से 10 जुलाई के दौरान ऑस्ट्रिया की यात्रा करेंगे। यह 41 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा होगी। वह ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री और चांसलर भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री मॉस्को के साथ-साथ वियना में भी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement