पंजाब: कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने अपने पद से दिया इस्तीफा | The Voice TV

Quote :

"अपने जीवन को खुद ही बदलना होगा, दूसरों का इंतजार मत करो।" - स्वामी विवेकानंद

National

पंजाब: कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Date : 07-Jan-2023

चंडीगढ़, 07 जनवरी (हि.स.)। पंजाब के कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सरारी स्वतंत्रता सेनानी, रक्षा सेवा कल्याण, खाद्य प्रसंस्करण और बागवानी विभाग संभाल रहे थे।
फौजा सिंह सरारी ने कुछ निजी कारणों का हवाला देते हुए यह इस्तीफे दिया है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि वे पार्टी के वफादार वर्कर हैं और वफादारी से अपने काम को करते रहेंगे।
इस्तीफे के बाद अब पंजाब कैबिनेट में जल्द विस्तार हो सकता है और फौजा सिंह सरारी का विभाग किसी और को सौंपा जा सकता है।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि गत समय के दौरान फौजा सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप लगातार लग रहे थे और उनका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद विपक्षी पार्टियों द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार को घेरा जा रहा था। लिहाजा ऐसे में यह फैसला पंजाब की राजनीति में नई चर्चा छेड़ गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement