इंदौरः डिफेंस मन्युफेक्चरिंग में आत्मनिर्भरता के लिए आज वर्कशॉप का आयोजन | The Voice TV

Quote :

"अपने जीवन को खुद ही बदलना होगा, दूसरों का इंतजार मत करो।" - स्वामी विवेकानंद

National

इंदौरः डिफेंस मन्युफेक्चरिंग में आत्मनिर्भरता के लिए आज वर्कशॉप का आयोजन

Date : 16-Jun-2026

 इंदौर, 16 जून । मध्य प्रदेश इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन एवं डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन द्वारा देश को रक्षा उत्पादों के विनिर्माण एवं इसमें लॉर्ज इकाईयों के साथ-साथ एम.एस.एम.ई., स्टार्टअप, शिक्षा संस्थान, औद्योगिक संगठन आदि की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज मंगलवार को "रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भर" कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

जनसम्पर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि इंदौर के अतुल्य आईटी पार्क स्थित एमपीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी ऐसे उद्योगों से संवाद करेंगे जो या तो रक्षा विनिर्माण में कार्यरत है अथवा इस प्रकार के उत्पादों में कार्यरत है जिनका रक्षा संबंधी कार्यों में उपयोग किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि इस कार्यशाला में प्रारंपरिक विनिर्माण के अलावा नवीन नवाचार, टेक्नोलॉजी तथा पुरानी पद्धति को बदलने हेतु सुझाव आमंत्रित किए जायेंगे साथ ही ऐसी इकाईयाँ सीधे डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस प्रोडक्शन से जुड़ सकेंगी एवं प्रदेश में विनिर्माण के नए अवसर उत्पन्न होंगे जिससे निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहित होगा।

इच्छुक उद्योग, उद्यमी, स्टार्ट-अप्स एवं संस्थान कार्यक्रम में भाग लेने हेतु Invest MP Portal पर पंजीयन कर सकते हैं अथवा इस क्यू.आर. कोड के माध्यम से भी पंजीयन किया जा सकता है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement