पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता में अभी भी तेज बारिश का इंतजार | The Voice TV

Quote :

"अपने जीवन को खुद ही बदलना होगा, दूसरों का इंतजार मत करो।" - स्वामी विवेकानंद

National

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता में अभी भी तेज बारिश का इंतजार

Date : 16-Jun-2026

 कोलकाता, 16 जून ।पश्चिम बंगाल के सभी हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है, लेकिन राजधानी कोलकाता में अभी भी बारिश का इंतजार बना हुआ है। सोमवार को शाम के समय बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को गर्मी और उमस से परेशानी झेलनी पड़ी।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में कोलकाता और आसपास के इलाकों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा। दोपहर के बाद कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

दक्षिण बंगाल के पूर्व और पश्चिम बर्धमान, नदिया, मुर्शिदाबाद और बीरभूम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं उत्तर बंगाल में बारिश की गतिविधियां ज्यादा रहने का अनुमान है। दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार जिलों के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में अगले कुछ दिनों में बारिश बढ़ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement