कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के जन्मदिन पर उपराष्ट्रपति धनखड़, गडकरी समेत कई नेताओं ने दी बधाई | The Voice TV

Quote :

सपनों को हकीकत में बदलने से पहले, सपनों को देखना ज़रूरी है – डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

National

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के जन्मदिन पर उपराष्ट्रपति धनखड़, गडकरी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Date : 21-Jul-2025


नई दिल्ली, 21 जुलाई । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 83वें जन्मदिन पर सोमवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी और उनके उत्तम स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति धनखड़ ने सदन में विपक्ष के नेता खरगे को जन्मदिन की बधायी दी। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने उन्हें दशकों पुराने मित्र बताते हुए ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में खरगे को शुभकामनाएं देते हुए उनके जीवन में खुशहाली की कामना की। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि खरगे की उपस्थिति संसदीय लोकतंत्र को समृद्ध बनाती है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने उन ताकतों का दृढ़ता से विरोध किया है जो देश को विभाजित करना चाहती हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खरगे को मार्गदर्शक बताते हुए उनके नेतृत्व और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने भी खरगे को शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे अनुभव को पार्टी की प्रेरणा बताया। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि खरगे का अनुभव और दृष्टिकोण पार्टी के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है।

उल्लेखनीय है कि 21 जुलाई 1942 को कर्नाटक के बीदर जिले में जन्में खरगे की राजनीतिक यात्रा पांच दशकों से भी अधिक समय की है। उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत साल 1969 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से की और साल 1972 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा के लिए चुने गए। इसके बाद वे लगातार नौ बार विधायक रहे। साल 2009 में उन्होंने गुलबर्गा लोकसभा सीट से जीत हासिल कर राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखा। साल 2014 तक वे केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री और फिर रेल मंत्री के रूप में कार्यरत रहे। 2014 और 2019 में वे लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे। हालांकि 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए, लेकिन 2020 में वे राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। वर्ष 2022 में खरगे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर सोनिया गांधी की जगह ली। वे पहले दलित नेता हैं जिन्होंने कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व संभाला।

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement