केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्गा पूजा यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल में 'परिवर्तन' का आह्वान किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दुर्गा पूजा यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल में 'परिवर्तन' का आह्वान किया

Date : 26-Sep-2025

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल में 'परिवर्तन' का आह्वान किया। श्री शाह ने कोलकाता के संतोष मित्रा स्क्वायर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया, जहाँ लेज़र शो के माध्यम से ऑपरेशन सिंदूर को दर्शाया गया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल के लोगों से एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। मंत्री ने महान समाज सुधारक पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी 206वीं जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

 

 

श्री शाह ने कालीघाट मंदिर में पूजा भी की और कोलकाता के साल्ट लेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र में एक अन्य पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। 

 

 

उन्होंने इस सप्ताह के शुरू में कोलकाता में हुई वर्षाजनित घटनाओं में बिजली गिरने से मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement