प्रधानमंत्री मोदी स्वदेशी तकनीक से बने 97,500 से अधिक 4G टावरों का करेंगे उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

प्रधानमंत्री मोदी स्वदेशी तकनीक से बने 97,500 से अधिक 4G टावरों का करेंगे उद्घाटन

Date : 27-Sep-2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिमी ओडिशा के औद्योगिक शहर झारसुगुड़ा के दौरे के दौरान स्वदेशी तकनीक से निर्मित 97,500 से अधिक 4G मोबाइल टावरों का उद्घाटन करेंगे। यह टेलीकॉम नेटवर्क विस्तार परियोजना लगभग ₹37,000 करोड़ की लागत से पूरी की गई है और देशभर में डिजिटल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

यह दौरा प्रधानमंत्री का ओडिशा में 15 महीनों के भीतर छठा दौरा है, जो राज्य में जून 2024 में भाजपा सरकार के गठन के बाद हो रहा है। यह परियोजना खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में संचार सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement