पर्वतीय जिलों में मौसम बदलेगा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पर्वतीय जिलों में मौसम बदलेगा, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

Date : 10-Feb-2026

 देहरादून, 10 फरवरी । उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम के मिज़ाज में आंशिक बदलाव और कहीं-कहीं वर्षा के साथ अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।

मंगलवार को मौसम विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है, जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊँचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

विभाग ने हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घना कोहरा छाये रहने की चेतावनी भी जारी की है, जिससे सुबह और देर रात दृश्यता प्रभावित हो सकती है और आवागमन में कठिनाई हो सकती है। नागरिकों से अपील की गई है कि घने कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में आसमान मुख्यतः साफ़ से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह और देर रात ठंड में हल्की बढ़ोतरी महसूस की जा सकती है, जबकि दिन में धूप निकलने से तापमान में मामूली वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों और स्थानीय लोगों को मौसम की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement