रिजिजू ने कांग्रेस की महिला सांसदों पर लोकसभा स्पीकर को धमकाने का लगाया आरोप | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रिजिजू ने कांग्रेस की महिला सांसदों पर लोकसभा स्पीकर को धमकाने का लगाया आरोप

Date : 10-Feb-2026

 नई दिल्ली, 10 फरवरी । संसद के बजट सत्र में लोकसभा में जारी गतिरोध के बीच संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दावा किया है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की महिला सांसदों ने स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में जाकर उन्हें 'धमकाने' की कोशिश की।

रिजिजू ने संसद भवन परिसर में मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि सदन की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस के सदस्य सत्तापक्ष की बेंच की ओर आ गए। उन्होंने न केवल मर्यादा का उल्लंघन किया, बल्कि उस बेंच को भी पार कर दिया जहां प्रधानमंत्री बैठते हैं। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सांसदों को नियंत्रित करना पड़ा ताकि कोई झड़प न हो। राजग की महिला सांसद इस बर्ताव से बेहद नाराज हैं।

रिजिजू ने कहा कि भाजपा की महिला सांसदों ने कांग्रेस की महिला सांसदों के 'अनुचित व्यवहार' को लेकर ओम बिरला को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement