फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरुआत

Date : 10-Feb-2026

 भागलपुर, 10 फ़रवरी । देश में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर पूरे सूबे में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी को लेकरभागलपुर के समीक्षा भवन में कार्यक्रम की शुरुआत डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी, डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, सिविल सर्जन और भागलपुर के अधिकारियों के द्वारा खुद दवा खाकर की गई।

इस दौरान भागलपुर के जिलाधिकारी जो खुद एमबीबीएस की डिग्री धारक हैँ, उन्होंने विस्तार पूर्वक किस तरह दवा खाया जाना है उसको लेकर जानकारी दी। किनको दवा नहीं खाना है, वह भी बताया। साथ ही साथ जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि इस दवा का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भागलपुर में फाइलेरिया की दवा को लेकर अफवाह फैलाई गई थी।

जिलाधिकारी ने विस्तार पूर्वक बताते हुए लोगों से अपील की की इस दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है और यदि देश को इस बीमारी को आजादी चाहिए तो सभी लोगों को इस दवा का सेवन अवश्य करनी चाहिए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement