मुंबई, 06 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कहा कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं आगामी वर्ष में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन के साथ सभी 48 सीटों और विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प करना है।
चंद्रशेखर बावनकुले ने मुंबई में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अत्यंत प्रतिकूल समय में हजारों कार्यकर्ताओं ने जनसंघ और उसके बाद भाजपा की विचारधारा को बढ़ाने की कोशिश की। इन कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये त्याग पर ही आज पार्टी खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी की स्थापना करते वक्त अटलबिहारी वाजपेयी ने समृद्ध, विकसित, शक्तिशाली भारत का सपना देखा था। नरेंद्र मोदी ने अटलजी ने जो सर्वश्रेष्ठ भारत का सपना देखा था, उसे प्रत्यक्ष रूप से साकार करने की दिशा में कदम उठाये हैं। इसी वजह से भारत विश्व में पांचवे क्रमांक की अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है।
इसके आगे आने वाले समय में राज्य में पार्टी को बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा गये गये विभिन्न कार्यक्रमों पर अमल करते हुए मोदी सरकार और राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार के विकास कार्यों को सर्वसामान्य लोगों तक पहुंचाने का काम करना होगा। 3 करोड़ नये सदस्य बनाने के अभियान को सफल करने और शिवसेना के साथ गठबंधन सहित लोकसभा की सभी 48 सीटें, विधानसभा की 200 से अधिक सीटें जीतने का संकल्प कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर करना चाहिए।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांतदादा पाटिल, राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, श्रम मंत्री सुरेश खाडे, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कर्जतकर, चित्रा वाघ, राज पुरोहित, कृपाशंकर सिंह, प्रदेश महासचिव मुरलीधर मोहोल, मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
