मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जबलपुर दाैरे पर, कृषि मंथन में होंगे शामिल | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जबलपुर दाैरे पर, कृषि मंथन में होंगे शामिल

Date : 08-Apr-2026

 भाेपाल, 08 अप्रैल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार काे अपने जबलपुर दाैरे पर रहेंगे। वे यहां जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में कृषि मंथन 2026 में शामिल होंगे। कृषि मंथन का कार्यक्रम विश्वविद्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 करोड़ रूपये की लागत से बने इस नवीन प्रशासनिक भवन का लोकार्पण करेंगे। नवीन प्रशासनिक भवन का नामकरण भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रशासनिक भवन के नाम पर किया गया है।

जनसंपर्क अधिकारी एमएस उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के नये प्रशासनिक भवन के अलावा मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोहानी में 1.11 करोड़ रूपये से बने गन्ना अनुसंधान केन्द्र के प्रशासनिक भवन, कृषि विश्वविद्यालय बालाघाट में 1 करोड़ रूपये से बने कौशल विकास केन्द्र का एवं जबलपुर में 1.26 करोड़ रूपये से बने स्वचालित तरल जैव उर्वरक उत्पादन केन्द्र तथा किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की 4 करोड़ 92 लाख रूपये से निर्मित चार इकाईयों का भी लोकार्पण करेंगे। कृषि मंथन के कार्यक्रम में कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत कृषि के लिए राज्य स्तरीय विचार मंथन कार्यशाला भी होगी। कार्यशाला के माध्यम से तकनीकी, कौशल एवं बाजार की जानकारी का एकीकरण एवं प्राकृतिक खेती के उन्नयन के लिए एक हजार कृषि सखियों के प्रशिक्षण का शुभारंभ भी होगा।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति डॉ. प्रमोद कुमार मिश्रा करेंगे।

कृषि मंथन के कार्यक्रम में जवाहर चारा डिजिटल स्कैनर एवं कृषि अनुसंधान ट्रैकिंग एप का विमोचन होगा, भारत सरकार से वित्त पोषित 10 स्टार्टअप्स को 108 लाख रूपये की स्वीकृत आदेश प्रदाय किये जायेंगे। इसके साथ ही किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं मत्स्य पालन विभाग की योजनाओं के तहत विभिन्न हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण भी किया जायेगा। संचालित डॉ. भीमराव अम्बेडकर कामधेनु योजना से लाभांवित होने वाले पशुपालकों को 1 करोड़ 03 लाख 35 हजार रूपये के हितलाभों का वितरण भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कृषि मंथन कार्यक्रम के बाद मानस भवन में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे तथा भटौली स्थित साकेत वाटिका भी जायेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement