मां रक्षा काली की पूजा 16 अप्रैल को | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

Travel & Culture

मां रक्षा काली की पूजा 16 अप्रैल को

Date : 04-Apr-2026

मेसरा बस्ती में इस वर्ष भी 16 अप्रैल को मां रक्षा काली पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। शेखर परिवार की कुलदेवी के रूप में शुरू हुई यह परंपरा पिछले 163 वर्षों से निरंतर जारी है।

शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार पूजा का शुभारंभ रात 12 बजे विधि-विधान के साथ होगा, जबकि 17 अप्रैल को शाम 7 बजे प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।

इस पूजा की ख्याति इतनी है कि अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। अध्यक्ष भगवान शेखर और रघुनंदन शेखर सहित पूरा परिवार इस आयोजन को सफल बनाने में जुटा है।

साधकों के अनुसार, पूर्वजों की ओर से शुरू की गई इस आध्यात्मिक विरासत को आने वाली पीढ़ियां भी पूरी निष्ठा के साथ निभा रही हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement