टीएचडीसी ने स्वच्छ और हरित भारत का दिया संदेश | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।" — स्टीव जॉब्स

National

टीएचडीसी ने स्वच्छ और हरित भारत का दिया संदेश

Date : 26-May-2026

 ऋषिकेश, 26 मई । टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने राष्ट्रव्यापी 'स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक अभियान चलाया है। इस अभियान में निगम के सभी कार्यालयों, परियोजना स्थलों और इकाइयों में स्वच्छता और सतत विकास से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

मंगलवार काे कॉर्पोरेट कार्यालय ऋषिकेश में कार्यपालक निदेशक नीरज वर्मा ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। वहीं ऋषिकेश के जानकी सेतु और त्रिवेणी घाट सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित कर 'स्वच्छ भारत, हरित भारत, स्वस्थ भारत' का संदेश दिया गया। अभियान के तहत टिहरी, झांसी, खुर्जा, अरुणाचल प्रदेश समेत विभिन्न परियोजना स्थलों पर स्वच्छता अभियान, चित्रकला और निबंध प्रतियोगिताएं, जागरूकता रैलियां, कार्यशालाएं और हस्ताक्षर अभियान आयोजित किए गए। छात्राओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक सिपन कुमार गर्ग ने बताया कि स्वच्छता पखवाड़ा-2026 अभियान 31 मई तक चलाएगा। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

इस कार्यक्रम के तहत महिला स्वास्थ्य और मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर भी विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान सैनिटरी नैपकिन और बायोडिग्रेडेबल बैग वितरित कर स्वच्छ और सुरक्षित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। निगम ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत 31 मई तक विभिन्न गतिविधियां जारी रहेंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement