भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को दी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने पर बधाई | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।" — स्टीव जॉब्स

National

भाजपा ने नरेन्द्र मोदी को दी प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने पर बधाई

Date : 10-Jun-2026

 नई दिल्ली, 10 जून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। बुधवार को उनके कार्यकाल के 4,399 दिन पूरे हो गए, जिससे उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का पिछला रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। इस उपलब्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उन्हें बधाई दी है। बुधवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं। 4,399 दिनों की यह सतत सेवा राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित अपने 12 वर्ष पूर्ण किए हैं। 'संकल्प से सिद्धि' का यह गौरवशाली कालखंड भारत के विकास, सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और वैश्विक प्रतिष्ठा में अभूतपूर्व वृद्धि का साक्षी रहा है। नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। वित्तीय समावेशन, डिजिटल क्रांति और ‘एक राष्ट्र, एक कर’ व्यवस्था से पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन को नई मजबूती मिली है। वहीं, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन तथा आधुनिक बुनियादी ढांचे के विस्तार ने विकास यात्रा को नई गति प्रदान की है। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भव्य निर्माण, अनुच्छेद 370 का निरसन और अनेक दूरगामी निर्णय देश की आकांक्षाओं को साकार करने में महत्वपूर्ण मील के पत्थर सिद्ध हुए हैं।

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज राष्ट्र का प्रत्येक नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत 2047’ के स्वप्न को साकार करने हेतु एक सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement