पश्चिम नलबाड़ी और बजाली में भीषण तूफान से भारी तबाही | The Voice TV

Quote :

"छोटा सा बदलाव ही जिंदगी की एक बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है"।

National

पश्चिम नलबाड़ी और बजाली में भीषण तूफान से भारी तबाही

Date : 08-Apr-2026

 नलबाड़ी (असम), 08 अप्रैल । पश्चिम नलबाड़ी और बजाली समेत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस भीषण तूफान ने व्यापक इलाके को प्रभावित करते हुए जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, तूफान के चलते सौ से अधिक परिवारों के घर-द्वार क्षतिग्रस्त हो गए या पूरी तरह उड़ गए। कई परिवार बेघर हो गए हैं और उनकी रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं भी नष्ट हो गई हैं।

इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियां बचाव और राहत कार्यों में जुटी हुई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों को सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement