कांग्रेस ने सतपाल महाराज के खिलाफ किया प्रदर्शन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कांग्रेस ने सतपाल महाराज के खिलाफ किया प्रदर्शन

Date : 12-May-2026

 पौड़ी गढ़वाल, 12 मई। मंगलवार को पौड़ी मे विकास भवन में विकास कार्यो की समीक्षा करने पह्रुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का कांग्रेस ने जमकर विरोध किया। इस दौरान कांग्रेसी विकास भवन के सभागार के बाहर ही धरने पर बैठ गए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से जिला प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। जिला प्रशासन के अधिकारी नाराज कांग्रेसियों को मनाने में जुट गए लेकिन वे नहीं माने।

इस दौरान बैठक से मीडिया कर्मियों को बाहर किए जाने पर भी कांग्रेस ने जमकर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कांग्रेसियों का कहना था कि सतपाल महाराज की विधानसभा में बीते दिनों एक युवक ने पुलिस की प्रताड़ना से आत्महत्या कर ली थी लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि मंत्री व स्थानीय विधायक सतपाल महाराज ने भी पीड़ित परिवार की कोई सुध नहीं ली।

कांग्रेसियों ने कहा कि बीते चार साल में सतपाल महाराज को कई समस्याएं बताई लेकिन उन पर कोई कदम नहीं उठाए गए। इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों को काफी समझाया लेकिन वह नहीं माने और विकास भवन के सभागार के बाहर ही धरने पर बैठे रहे। आक्रोशित कांग्रेसियों ने कहा कि महाराज अपनी विधानसभा में लंबे समय से गायब रहते है और चुनाव नजदीक आते ही बंद कमरों में विकास कार्यो की बैठक लेकर चले जाते है। इस दौरान उन्होंने विकास भवन के सभागार में चल रही बैठक से मीडिया कर्मियों को बाहर किए जाने पर भी सवाल खड़े किए।

कहा कि बैठक में भाजपा कार्यकर्ता व ठेकेदार मौजूद रहे लेकिन मीडिया कर्मियों को बैठक से बाहर कर दिया। आरोप लगाया कि बैठक में बजट को ठिकाने लगाने का काम किया गया, जिसके चलते मीडिया कर्मियों को बैठक से बाहर किया। धरने में जिलाध्यक्ष विनोद नेगी, मोहित सिंह, श्रीकांत, अंकित सुंद्रियाल, संजय डबराल, भरत सिंह आदि शामिल रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement