नौतपा के तेवर ने किया तंग, कल से चार दिन तक लू का कहर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नौतपा के तेवर ने किया तंग, कल से चार दिन तक लू का कहर

Date : 25-May-2026

 कोरबा 25 मई । काेरबा जिला सहित पूरे छत्तीसगढ़ में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई। उसके तेवर ने लोगों को परेशान किया तो कोरबा के तापमान के अभ्यस्त हो चुके लोगों ने इसे सहज तरीके से लिया। खबर यह है कि अगले नौ दिन नौतपा का प्रभाव रहेगा। मौसम और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से पर्याप्त सावधानी बरतने को कहा है। 25 मई से हर साल नौतपा लगता है। आज वही तारीख है और इसी के साथ मौसम का रूख परिवर्तित हो गया है। सूर्य की किरणों की तपिश कुछ ज्यादा है। वातावरण में इसके प्रभाव को महसूस किया गया। कोरबा में आज का अधिकतम तापमान पहले की तरह 44 डिग्री के आसपास जाने की संभावना है।

हालांकि दोपहर बाद इसके कम होने का अनुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है। दिन भर बढ़े तापमान के कारण सूर्यास्त के बाद भी हवाओं में उष्णता का कहर होगा और लोग इसका अनुभव करेंगे। पिछले कुछ दिनों की तरह नौतपा के पहले दिन कोरबा की मुख्य सडक़ों पर आवाजाही में बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिखा। अपने चेहरे और शरीर को कवर करने के साथ लोग सडक़ों पर आते-जाते और विभिन्न स्थानों पर काम करते नजर आए। हालांकि उन्होंने प्रशासन की चेतावनी को ध्यान में रख सुरक्षा उपायों को गंभीरता से लिया।

मौसम विभाग से मिली जानकारी में कहा गया कि 25 मई से शुरू हुआ नौतपा 2 जून तक जारी रहेगा। इस स्थिति में तापमान के कई रंग देखने को मिलेंगे। 26 मई से अगले चार दिन यानि 29 मई तक दोपहर में लू का कहर चलने के बीच गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इस दौरान धूल भरी आंधियां भी चल सकती है। यह लोगों को थोड़ी सी राहत जरूर देगी लेकिन आफतें बहुत ज्यादा पेश करेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement