सॉल्टलेक में मुख्यमंत्री का ‘जनता दरबार’, पांच अभ्यर्थी संगठनों को बुलावा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सॉल्टलेक में मुख्यमंत्री का ‘जनता दरबार’, पांच अभ्यर्थी संगठनों को बुलावा

Date : 25-May-2026

 कोलकाता, 25 मई । कोलकाता के सॉल्टलेक स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य मुख्यालय में मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के “जनता दरबार” कार्यक्रम में नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे अभ्यर्थियों के पांच संगठनों को आमंत्रित किया गया है। इस बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खासा महत्व देखा जा रहा है।


सूत्रों के अनुसार, आमंत्रित संगठनों के प्रतिनिधि लंबे समय से नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता, मेधा तालिका प्रकाशित करने, वंचित उम्मीदवारों को शामिल करने और जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग कर रहे हैं। अब उन्हें “जनता दरबार” में सीधे अपनी बात रखने का मौका मिलेगा।

इन संगठनों में 2014 प्राइमरी टेट पास ट्रेंड नॉट-इनक्लूडेड कैंडिडेट एकता मंच, WBGDRB-2017 ग्रुप-डी एक्य मंच, एनएसक्यूएफ शिक्षक परिवार, 2009 दक्षिण 24 परगना टीचर्स अनएम्प्लॉयड यूनिटी फोरम तथा मदरसा सर्विस कमीशन (6th एसएलएसटी) 2013 के प्रतिनिधि शामिल हैं।

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी खुद अभ्यर्थियों की समस्याएं सुनेंगे और नियुक्ति से जुड़े मुद्दों के समाधान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर चर्चा करेंगे। हाल के समय में भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार रोकने को लेकर भी लगातार आवाज उठाई जा रही है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नौकरी और भर्ती से जुड़े मुद्दों पर आयोजित यह “जनता दरबार” कार्यक्रम आने वाले समय में राज्य की राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement