पेट्रोल-डीजल के दाम की बढ़ोतरी काे लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर साधा निशाना | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पेट्रोल-डीजल के दाम की बढ़ोतरी काे लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र पर साधा निशाना

Date : 25-May-2026

 नई दिल्ली, 25 मई । पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के चलते ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी पर रोक लगाई थी, लेकिन चुनाव समाप्त होते ही दाम फिर बढ़ने लगे हैं।


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आआपा पहले दिन से कह रहे हैं कि सरकार धीरे-धीरे पेट्रोल और डीजल को महंगा करेगी। चुनावों के कारण कुछ समय के लिए कीमतें नहीं बढ़ाई गईं, लेकिन अब जनता पर फिर बोझ डाला जा रहा है।

आआपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत ईरान और रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीद सकता है, लेकिन अमेरिका के दबाव में ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे देशवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

आआपा नेता ने कहा कि आज हर बड़ा फैसला अमेरिका और ट्रंप की ओर देखकर लिया जा रहा है। सरकार को जनता के हित में फैसले लेने चाहिए, न कि बाहरी दबाव में।

उल्लेखनीय है कि, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी बार है जब ईंधन के दाम बढ़ाए गए हैं।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement