रायपुर 25 मई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंगलवार , 26 मई को शाम 6.00 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।
राज्य सरकार की इस बैठक को कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था, वित्तीय मामलों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
