कोंडागांव : जतरा कार्यक्रम में प्रसाद खाने के बाद 17 ग्रामीण फूड पॉइज़निंग से पीड़ित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कोंडागांव : जतरा कार्यक्रम में प्रसाद खाने के बाद 17 ग्रामीण फूड पॉइज़निंग से पीड़ित

Date : 25-May-2026

 कोंडागांव, 25 मई । छत्तीसगढ़ के काेण्डागांव जिले के माकड़ी के ग्राम ताम्रावंड में रविवार की शाम जतरा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की गई और श्रद्धालुओं के बीच रविवार रात्री में प्रसाद एवं भोजन वितरित किया गया।

बताया जा रहा है कि प्रसाद और भोजन ग्रहण करने के बाद रविवार को गांव के लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार 17 मरीजों को तत्काल माकड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जिनमें से 9 गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव रेफर किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कोण्डागांव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है। स्वास्थ्य अमला प्रभावित ग्रामीणों की जांच और उपचार में जुटा है। प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार निगरानी कर रहा है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकड़ी डॉ. भौमिक ने साेमवार काे बताया कि प्रसाद और भोजन ग्रहण करने के बाद गांव के करीब 17 ग्रामीणाें की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। डायरिया वोमिटिंग और डिहाइड्रेशन की समस्या के साथ मेरे पास आए थे। उनका उपचार किया गया, जिसमें से 9 लाेगाें की स्थिति ज्यादा गंभीर थी, उनको पहले प्राथमिक उपचार देते हुए उनका इलाज किया गया, यह थोड़ा ठीक होने पर तत्काल कोंडागांव रेफर किया गया और बाकी लोगों का उपचार जारी है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement