मुख्यमंत्री मेट्रो और बस में यात्रा करके दिल्ली सचिवालय पहुंचीं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री मेट्रो और बस में यात्रा करके दिल्ली सचिवालय पहुंचीं

Date : 25-May-2026

 नई दिल्ली, 25 मई । दिल्ली सरकार की ‘मेट्रो मंडे’ पहल के अंतर्गत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज अपने सिविल लाइंस स्थित आवास से सचिवालय तक मेट्रो और डीटीसी बस से यात्रा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ईंधन बचाने के आह्वान से प्रेरित यह अभियान नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन अपनाने, ईंधन की बचत करने और स्वच्छ, हरित एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। यह जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की।

इसके अलावा दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने अपने निवास से साइकिल चलाकर संसद मार्ग स्थित नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि आज निवास से एनडीएमसी की बैठक में साइकिल से पहुंचें। उन्होंने कहा कि बैठक में सरोजिनी नगर मार्केट से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई। व्यापारियों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि दिल्ली की पहचान रहे सरोजिनी नगर में बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ व्यवस्था और सुगम बाजार वातावरण सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। इसम बैठक में एनडीएमसी चेयरमैन केशव चंद्रा और मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement