मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने किया बारापुला फ्लाईओवर फेज- 3 का निरीक्षण | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने किया बारापुला फ्लाईओवर फेज- 3 का निरीक्षण

Date : 26-May-2026

 नई दिल्ली, 26 मई। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने आज बारापुला फ्लाईओवर फेज 3 एलिवेटेड कॉरिडोर का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के बाद यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 30 जून तक काम पूरा हो जाएगा।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पहली बार देश में किसी फ्लाईओवर पर अलग से साइकिल लेन बनाई गई है। उन्होंने कहा कि ‘जब दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार सत्ता में आई, 20 फरवरी 2025 को शपथ लेने के बाद तुरंत इस रुके हुए फ्लाईओवर का काम शुरू कराया गया। उन्होंने कहा कि बारापुला फ्लाईओवर 2017 में पूरा होना था, लेकिन अब इसमें लगभग नौ साल की देरी हो चुकी है।

मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि पिछली किसी भी सरकार ने बारापुला फ्लाईओवर को पूरा करने में गंभीरता नहीं दिखाई। यहां तक कि मंजूरी (एनओसी) प्राप्त करने में भी ठीक से सहयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने फ्लाईओवर का काम पूरा करने के लिए पूरी सहयोग दिया। इसके शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार से दक्षिणी दिल्ली के एम्स तक सीधी और सिग्नल-मुक्त कनेक्टिविटी प्रदान हो जाएगी।

इसके शुरू होते ही पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच रोजाना यात्रा करने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी। इससे सराय काले खा, रिंग रोड, डीएनडी फ्लाईओवर और एनएच-24 के आसपास ट्रैफिक जाम में भी कमी आएगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार ने 17 मार्च को सराय काले खान को मयूर विहार से जोड़ने वाले बारापुला फ्लाईओवर फेज 3 एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 1,635.03 करोड़ रुपये की संशोधित लागत को मंजूरी दी गई थी। यह परियोजना मौजूदा बरपुल्ला एलिवेटेड कॉरिडोर का विस्तार है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement