पेट्रोल, डीज़ल की कालाबाजारी का शक, जांच जारी : देवेंद्र फडणवीस | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।" — स्टीव जॉब्स

National

पेट्रोल, डीज़ल की कालाबाजारी का शक, जांच जारी : देवेंद्र फडणवीस

Date : 26-May-2026

 मुंबई, 26 मई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि पूरे राज्य में पेट्रोल और डीज़ल की मांग में अचानक आई तेजी से कालाबाजारी की प्रबल संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों को इसकी जांच का आदेश दिया गया है।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने आज पत्रकारों को बताया कि सूबे में डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन डीजल और पेट्रोल की खपत नियमित खर्च से अधिक हो रही है। इससे यह शक होने लगा है कि आम लोगों के इस्तेमाल के लिए तय ईंधन की जमाखोरी की जा रही है या उसे बिना इजाज़त के कमर्शियल इस्तेमाल के लिए भेजा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि "पेट्रोल के मामले में, मांग औसत खपत से 23 प्रतिशत ज़्यादा है, जबकि डीज़ल की मांग में 52 प्रतिशत की तेज़ी आई है। पेट्रोल पंपों के ज़रिए अतिरिक्त मात्रा में सप्लाई करने के बावजूद, कमी जैसी स्थिति पैदा हो रही है।" उन्होंने कहा कि कई जिलों में खपत में असामान्य तेज़ी दर्ज की गई है, अकोला में खपत 154 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि छत्रपति संभाजीनगर और बीड में यह 70 प्रतिशत से ज़्यादा बढ़ी है। उन्होंने आगे कहा, "एक तरफ औसत पेट्रोल और डीज़ल की खपत में असामान्य बढ़ोतरी दिख रही है, जबकि कमर्शियल ईंधन की खपत में थोड़ी कमी आई है। हमें यह पता लगाना होगा कि क्या आम लोगों के इस्तेमाल वाले ईंधन की बढ़ी हुई खपत को कमर्शियल इस्तेमाल के लिए भेजा जा रहा है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की छानबीन का आदेश दिया गया है और पुलिस को भी जमाखोरी की जांच में सहयोग का निर्देश दिया गया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement