सुशासन तिहार 2026 : आज जशपुर के सरबकोम्बो और अमडीहा में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सुशासन तिहार 2026 : आज जशपुर के सरबकोम्बो और अमडीहा में लगेगा जनसमस्या निवारण शिविर

Date : 27-May-2026

 रायपुर 27 मई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में “सुशासन तिहार 2026” के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शाज बुधवार को जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम सरबकोम्बो तथा फरसाबहार जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम अमडीहा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में कुल 28 गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

सरबकोम्बो शिविर में सरबकोम्बो, बुटंगा, गायलुंगा, कलिया, बच्छरांव, रमसमा, साहीडांड, करमा, कुदमुरा, रनपुर, तम्बाकछार एवं पंडरीपानी सहित 12 गांवों के ग्रामीण शामिल होंगे। वहीं अमडीहा शिविर में अमडीहा, बाम्हनमारा, जबला, जामबहार, घुमरा, बांसाझाल, पुराईनबंध, समडमा, केरसई, कोहपानी, लठबोरा, साजबहार, सिंगीबहार, सुण्डरु, तपकरा एवं उपरकछार सहित 16 गांवों के ग्रामीण भाग लेंगे।

सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में प्रस्तुत करेंगे, जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। शिविरों के माध्यम से शासन और प्रशासन आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement