डॉ. लक्ष्मीनंदन बोरा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

"जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।" — अल्बर्ट आइंस्टीन

National

डॉ. लक्ष्मीनंदन बोरा की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Date : 03-Jun-2026

 गुवाहाटी, 03 जून । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को प्रख्यात साहित्यकार डॉ. लक्ष्मीनंदन बोरा की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने डॉ. बोरा को असमिया साहित्य आकाश का उज्ज्वल नक्षत्र बताते हुए उनके साहित्यिक योगदान को स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि डॉ. बोरा ने अपनी शोधपरक सृजनात्मक प्रतिभा से असमिया साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। ‘भाओना’ कहानी से प्रारंभ हुई उनकी साहित्यिक यात्रा ने अनेक अमूल्य कृतियों के माध्यम से साहित्य जगत को समृद्ध किया और पाठकों के मन पर गहरी छाप छोड़ी।

उन्होंने कहा कि डॉ. बोरा ने अपने लेखन के माध्यम से समाज, मानव जीवन के संघर्ष, मूल्यों तथा समय की बदलती धड़कनों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। उनकी साहित्यिक कृतियां, विचार और आदर्श नई पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरस्वती सम्मान से सम्मानित डॉ. लक्ष्मीनंदन बोरा की समृद्ध साहित्यिक विरासत आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देती रहेगी। उन्होंने महान साहित्यकार की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement