मप्रः मुख्य सचिव आज करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से योजनाओं की समीक्षा | The Voice TV

Quote :

"जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।" — अल्बर्ट आइंस्टीन

National

मप्रः मुख्य सचिव आज करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से योजनाओं की समीक्षा

Date : 03-Jun-2026

 भोपाल, 03 जून। मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में विश्व पर्यावरण दिवस और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए आयोजित होने वाले विशेष अभियान के संबंध में आज बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।

बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में पर्यावरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, आयुष और लोक सेवा प्रबंधन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों को उपस्थिति के निर्देश दिए गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement