राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी देबाशीष सामंतराय ने किया नामांकन | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

National

राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी देबाशीष सामंतराय ने किया नामांकन

Date : 05-Jun-2026

 भुवनेश्वर, 05 जून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा उपचुनाव उम्मीदवार देबाशीष सामंतराय ने शुक्रवार को ओडिशा से होने वाले राज्यसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

सामंतराय ने निर्धारित कार्यालय में तीन सेटों में नामांकन पत्र जमा किए। इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे और उन्होंने उम्मीदवार के प्रति अपना समर्थन जताया।

नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, मंत्री सुरेश पुजारी, डॉ. मुकेश महालिंग, कृष्ण चंद्र पात्र तथा विधायक आकाश दास नायक सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

नामांकन दाखिल करने से पहले देबाशीष सामंतराय ने भुवनेश्वर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि देबाशीष सामंतराय के पार्टी में शामिल होने से भाजपा की ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य नेता भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर देबाशीष सामंतराय ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “भाजपा ने मुझ पर विश्वास जताया है। मैं राज्य के विकास और जनता के हित में जो भी आवश्यक होगा, उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करूंगा।”

ओडिशा राज्यसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं और भाजपा ने सामंतराय को इस चुनाव में अपना प्रमुख उम्मीदवार बनाया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व सामंतराय ने बीजू जनता दल तथा राज्यसभा से त्यागपत्र दिया था । इसके बाद वह नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गये थे । गुरुवार को ही भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवार के लिए उनके नाम की घोषणा की थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement