रायपुर : टीम प्रहरी अभियान: जोन नाै में अवैध ठेलों-गुमटियों पर बड़ी कार्रवाई | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

National

रायपुर : टीम प्रहरी अभियान: जोन नाै में अवैध ठेलों-गुमटियों पर बड़ी कार्रवाई

Date : 05-Jun-2026

 रायपुर, 05 जून। शहर को यातायात जाम और अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए 'टीम प्रहरी अभियान' के तहत नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के आदेश और नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर आज जोन 9 के महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 में बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।

नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेश उड़नदस्ता और जोन 9 नगर निवेश विभाग की संयुक्त टीम ने यातायात पुलिस के सहयोग से विजयनगर चौक और शीतला तालाब क्षेत्र में सड़क पर लगे अवैध ठेलों और गुमटियों को हटाया। जोन 9 जोन कमिश्नर राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, उप अभियंता रविप्रभात साहू एवं अतुल बंसल की उपस्थिति में यह कार्रवाई की गई।

अभियान के दौरान मार्ग पर कब्जा कर व्यवसाय कर रहे लगभग 12 अवैध ठेलों और गुमटियों को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। संबंधित लोगों पर जुर्माना अधिरोपित करते हुए भविष्य में अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी गई। अतिक्रमण हटने से विजयनगर चौक और शीतला तालाब मार्ग पर नागरिकों को सुगम और सुव्यवस्थित आवागमन की तत्काल राहत मिली।

अधिकारियों ने बताया कि, 'टीम प्रहरी अभियान' का मुख्य उद्देश्य राजधानी रायपुर के प्रमुख चौराहों, तालाबों और बाजार क्षेत्रों को अतिक्रमण से मुक्त कर यातायात जाम की समस्या दूर करना है। अभियान के तहत ऐसे सभी स्थानों पर नियमित कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आमजन को आवागमन में कोई असुविधा न हो।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement