विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ के जवानों व ग्रामीणों ने मिलकर किया वृक्षारोपण | The Voice TV

Quote :

"अगर आप वो पाना चाहते हैं जो आपने कभी नहीं पाया, तो आपको वो करना होगा जो आपने कभी नहीं किया।"— विवेक बिंद्रा

National

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ के जवानों व ग्रामीणों ने मिलकर किया वृक्षारोपण

Date : 05-Jun-2026

 बीजापुर, 05 जून । जिले के भैरमगढ़ में तैनात 199 बटालियन, के.रि.पु.बल ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पातरपारा में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

सीआरपीएफ कैम्प और बालक आश्रम पातरपारा तथा पीडिया कोप्पागुड़ा पिनकोंडा कोडोली केशकुतूल में जवानों ने ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के साथ मिलकर सैकड़ों पौधे रोपे। इस अभियान में 199 बटालियन के कमांडेंट आनंद कुमार ने स्वयं पौधे रोपकर जवानों का उत्साह बढ़ाया। बैनर पर "वन कल्याण से जन कल्याण" का संदेश देते हुए अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण को सामुदायिक जिम्मेदारी बताया।

बालक आश्रम पातरपारा के बच्चों ने सीआरपीएफ जवानों के साथ मिलकर पौधे लगाए। छोटे-छोटे हाथों में पौधे थामे बच्चों ने इन्हें अपना "हरा दोस्त" बताकर देखभाल का संकल्प लिया। जवानों ने बच्चों को पेड़ों के महत्व और जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी। सीआरपीएफ 199 बटालियन मुख्यालय के सामने हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल हुए। "हरी धरती, पृथ्वी सुरक्षा" और "जल संवर्धन" के संदेश वाले बैनर तले सभी ने पर्यावरण बचाने की शपथ ली।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि नक्सल प्रभावित बस्तर में शांति स्थापना के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी प्राथमिकता है। पेड़ लगाना सिर्फ अभियान नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन बैंक तैयार करना है। ग्रामीणों से भी अपने घर-आंगन में कम से कम एक पेड़ जरूर लगाने की अपील की गई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement