सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान-सरस्वती वंदना से होगी दिन की शुरुआत | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

सरकारी स्कूलों में राष्ट्रगान-सरस्वती वंदना से होगी दिन की शुरुआत

Date : 13-Jun-2026

 रायपुर, 13 जून । छत्तीसगढ़ के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में नए शिक्षा सत्र (2026-27) से दिन की शुरुआत राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और प्रार्थना से होगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस नए नियम के तहत सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा से लेकर छुट्टी तक का एक निश्चित शेड्यूल तय किया गया है।

इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने शुक्रवार देर शाम आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

प्रातःकालीन सत्र में (प्रार्थना सभा)राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन अनिवार्य होगा। इसके बाद दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र और महापुरुषों की जीवनी का वाचन किया जाएगा। जिस महीने में जिस महापुरुष की जयंती होगी, उस पर 2 से 5 मिनट का व्याख्यान भी होगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करना बताया गया है।

इसके अलावा मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) के दौरान भोजन मंत्र का पाठ भी कराया जाएगा। वहीं स्कूल की छुट्टी के समय राजगीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का सामूहिक पाठ कराया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, संस्कार और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा मिलेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement