हाईमास्ट लाइट से शहीद पार्क चौक एवं चौपाटी में रौनक बढ़ेगी : किरण देव | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

हाईमास्ट लाइट से शहीद पार्क चौक एवं चौपाटी में रौनक बढ़ेगी : किरण देव

Date : 12-Jun-2026

 जगदलपुर, 12 जून। नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत शहीद पार्क चौक के सामने स्थित सुभाष पार्क में बस्तर विकास प्राधिकरण मद से आठ लाख के हाईमास्ट लाइट स्थापना कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं महापौर संजय पांडे के द्वारा आज शुक्रवार काे भूमिपूजन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम सुभाष चन्द्र बोस के मूर्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण के बाद जनप्रतिनिधियों के द्वारा भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन के दौरान विधायक किरणदेव ने कहा कि हाईमास्ट लाइट स्थापना से शहीद पार्क चौक एवं आस-पास का क्षेत्र दुधिया राेशनी से जगमगाएगा, जिससे पार्क एवं चौपाटी में रौनक बढ़ेगी। विधायक ने हाईमास्ट लाइट को तय सीमा में स्थापित करने का निर्देश दिया। वहीं महापौर संजय पांडे ने कहा कि हाईमास्ट लाइट के स्थापना से आस-पास का क्षेत्र राेशनी से जगमगाएगा।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, योगेन्द्र पांडे, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, त्रिवेणी रंधारी, संजय विश्वकर्मा, पार्षद आलोक अवस्थी, हरिश पारेख, नरसिंह राव, आशा साहू, राधिका यादव, रोशन सिसोदिया, संतोष गौर, खगेंद्र ठाकुर, श्याम सुंदर, एवं मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, परेश बसेरा, अभिलाष यादव, राजेश श्रीवास्तव, यशवर्धन राव, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement