नीट मुद्दे पर संघर्ष का बिगुल, वाराणसी से जंतर-मंतर तक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

नीट मुद्दे पर संघर्ष का बिगुल, वाराणसी से जंतर-मंतर तक शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

Date : 12-Jun-2026

 मीरजापुर, 12 जून। प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना दल (कमेरावादी) ने आंदोलन का रास्ता चुना है। पार्टी की राष्ट्रीय नेता पल्लवी पटेल के नेतृत्व में 15 जून को वाराणसी में धरना-प्रदर्शन और 27 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को शहर स्थित सिटी क्लब में आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में आंदोलन और संगठन विस्तार को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. लालमूरत पटेल ने की। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर नीट, को लेकर सामने आए विवादों ने युवाओं और छात्रों में असंतोष पैदा किया है। किसान मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष रमाशंकर पटेल ने कहा कि छात्र-युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं और पार्टी उनकी आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने का काम करेगी।

उन्होंने बताया कि वाराणसी में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल भी शामिल होंगी। मीरजापुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद 27 जून को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान को गति देने पर भी जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. लालमूरत पटेल ने बताया कि पार्टी संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की जयंती 2 जुलाई को जिलेभर में विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने आंदोलन को सफल बनाने और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प लिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement