मोदी सरकार के 12 साल पर शिमला में भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी, जेपी नड्डा करेंगे संबोधित | The Voice TV

Quote :

आचार्य चाणक्य: "समय और शिक्षा का सही उपयोग ही व्यक्ति को सफल बना देता है।"

National

मोदी सरकार के 12 साल पर शिमला में भाजपा की प्रबुद्धजन संगोष्ठी, जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

Date : 12-Jun-2026

 शिमला, 12 जून । भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश शुक्रवार को शिमला में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। संगोष्ठी का विषय ‘मोदी सरकार के 12 साल - विश्वास, विकास और जनकल्याण के’ रखा गया है।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान लागू की गई प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। भाजपा की ओर से आयुष्मान भारत, जन औषधि, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव तथा देश में हुए बदलावों पर मंथन किया जाएगा।

संगोष्ठी में डॉक्टर, प्रोफेसर, अधिवक्ता, उद्यमी, समाजसेवी और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन भाग लेंगे। भाजपा का कहना है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य के विजन को समाज के बुद्धिजीवी वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श के साथ प्रतिभागियों के सुझाव भी लिए जाएंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement