दिल्ली का मौसम ठीक होने पर अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे तीन विमान रवाना किए गये | The Voice TV

Quote :

"समय वही बदलता है, जो समय के साथ बदलता है।" - गुलजार

National

दिल्ली का मौसम ठीक होने पर अमौसी एयरपोर्ट पर उतरे तीन विमान रवाना किए गये

Date : 12-Jun-2026

 लखनऊ, 12 जून । दिल्ली में गुरुवार की देर रात को मौसम बिगड़ गया। इसकी वजह से तीन विमानों को लखनऊ काे प्रतिवर्तित किया गया है। इसके बाद विमान रात में अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। मौसम ठीक होने के बाद विमानाें को वापस दिल्ली रवाना किया गया।

अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, दिल्ली में मौसम खराब होने की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर तीन विमान को उतारने की इजाजत मांगी थी। यहां से अनुमति मिलने के बाद बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 1054 रात 12:18 पर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। दिल्ली का मौसम सही होने पर यह विमान शुक्रवार सुबह 7:56 पर दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इसी तरह गुवाहाटी से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 6317 रात 12:26 पर लखनऊ पहुंची थी। ये सुबह सुबह 3:21 पर दिल्ली रवाना हुआ। इसके अलावा नागपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस विमान संख्या 6 ई 6573 रात 12:42 पर लखनऊ पहुंची, जो सुबह 3:12 पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों को एवं चालक दल को आवश्यक सुविधाएं प्रदान कराई गई।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement