Quote :

"लक्ष्य निर्धारित करना अदृश्य को दृश्य में बदलने का पहला कदम है" -टोनी रॉबिंस

Travel & Culture

जानिए भारत के 7 सबसे रहस्यमी मंदिरों के बारे में

Date : 28-Feb-2024

 हमारे देश में ऐसे कई मंदिर हैं जिन्हें उनकी खूबसूरती और मान्यताओं के चलते दूर - दूर तक जाना जाता है | हर साल इन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है | वहीं, भारत में कुछ मंदिर ऐसे भी हैं जिनकी कहानी बहुत रहस्यमी है | आज हम आपको उन्हीं मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं | 

1. स्तंभेश्वर महादेव मंदिर -  यह मंदिर गुजरात में अरब सागर और कैम्बे की खाड़ी के तट के बीच स्थित है |  कहा जाता है कि यह मंदिर दिन में कुछ समय के लिए पूरी तरह गायब हो जाता है | हाई टाइड का स्तर नीचे होने पर यह मंदिर दिखाई देता है | 

2. वीरभद्र मंदिर - आंध्र प्रदेश में स्थित इस मंदिर में 70 बड़े स्तंभ हैं | यहां की खास बात यह है कि इनमें से एक स्तंभ मंदिर की छत को छूता है, लेकिन जमीन से टच नहीं होता है | इसे हैंगिंग पिलर भी कहा जाट है |

3. मेहंदीपुर बाला जी - राजस्थान में स्थित इस मंदिर को बहुत चमत्कारी माना जाता है | मान्यता है कि यहां प्रेतराज सरकार और कोतवाल कप्तान के मंदिर में आते ही लोगों के ऊपर से भूत - प्रेत और बुरी आत्मा का साया हट जाता है | 

4. कोडूंगल्लूर भगवती मंदिर -  यह मंदिर केरल में मौजूद है | इसे शक्तिशाली शक्तिपीठों में से एक माना जाता है | इस मंदिर के पीछे का रहस्य बताया जाता है कि यहां होने वाली पूजा या अनुष्ठान देवी मां के निर्देशों पर ही होते हैं |

5. जगन्नाथ मंदिर -  उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर को बहुत रहस्यमी माना जाता है | यहां एक दरवाजा मौजूद है | कहा जाता है कि शाम के समय इस दरवाजे से अंदर जाते वक्त समुद्र की आवाज  नहीं आती है | यहां झंडा भी विपरीत दिशा में लहराता है | 

6. पद्मनाभस्वामी मंदिर - केरल  राज्य के तिरुवनंतपुरम में स्थित इस मंदिर को देश के सबसे अमीर मंदिरों में से एक माना जाट है | कहते हैं कि यहां कई खजाने हैं, जिनमें से करोड़ों रुपए का सामान निकला है | माना जाता है कि जो खजाने अभी बंद है उन्हें खास मंत्र से खोला जा सकता है | 

7.  कैलाश मंदिर -  महाराष्ट्र में स्थित इस मंदिर को एक चट्टान द्वारा बनाया गया है | इस चट्टान को ऊपर से खोदते हुए नीचे की ओर मंदिर बनाया गया है | इस कलाकारी को बहुत रहस्य माना जाता है| 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement