Quote :

किसी भी व्यक्ति की वास्तविक स्थिति का ज्ञान उसके आचरण से होता हैं।

Travel & Culture

अरकू वैली का एक पर्यटन आकर्षण कातिका वाटरफॉल

Date : 05-Apr-2024

 अरकू वैली भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के विशाखापत्तनम जिले में स्थित एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। अरकू वैली विशाखापत्तनम शहर से लगभग 111 किलोमीटर की दूरी पर में स्थित है। आंध्र प्रदेश के अरकू घाटी को अक्सर आंध्र का ऊटी भी कहा जाता है। विशाखापत्तनम शहर का यह पर्यटन स्थल विभिन्न जनजातियों द्वारा बसाए गए पूर्वी घाटों में से एक आकर्षित टूरिस्ट प्लेस है।

यदि आप अरकू घाटी की यादगार यात्रा करना चाहते है, तो सुबह के वक्त निकलने वाली एक ट्रेन 58 सुरंगों को पार करते हुए और 84 पुलों से होते हुए विशाखापत्तनम से अरकू वैली पहुंचती हैं। आरकू वैली में घूमने के अनेक जगहों में से एक है -कातिका वाटरफॉल 

अरकू वेल्ली में घूमने वाली जगह में कातिका झरना एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जिसका नाम कातिकी के नाम पर रखा गया हैं। जोकि इस स्थान का नाम हैं जहां यह झरना हैं। कातिका झरना की ऊंचाई लगभग 50 फुट है और बोर्रा गुफाओं से  4 किलोमीटर के डिस्टेंस पर स्थित है। कातिकी झरना गोस्तानी नदी पर बना हुआ हैं। यह झरना अरकू घाटी में सबसे आकर्षित झरने के रूप में जाना जाता हैं। ट्रेकिंग के लिए भी झरना बहुत लौकप्रिय हैं।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement