काठमांडू के होटल से 15 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, ऑनलाइन ठगी में थे सक्रिय | The Voice TV

Quote :

"जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।" — अल्बर्ट आइंस्टीन

International

काठमांडू के होटल से 15 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, ऑनलाइन ठगी में थे सक्रिय

Date : 02-Jun-2026

 काठमांडू, 02 जून । नेपाल की राजधानी काठमांडू के अपराध अनुसंधान कार्यालय की एक टीम ने गोपनीय सूचना के आधार पर छापेमारी करके एक होटल से 15 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, सभी बांग्लादेशी नागरिक नेपाल में पर्यटक (विजिट) वीजा पर आए थे, लेकिन उनकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह सभी महिलाओं के नाम और पहचान का उपयोग करते हुए फर्जी फेसबुक अकाउंट संचालित कर रहे थे। इन खातों के माध्यम से वे बांग्लादेश और भारत के नागरिकों से संपर्क स्थापित करते थे। पुलिस को आशंका है कि उनका संबंध ऑनलाइन ठगी तथा अन्य अवैध गतिविधियों से हो सकता है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से विभिन्न डिजिटल उपकरण और अन्य संबंधित सामग्री भी बरामद की है। गिरफ्तार सभी बांग्लादेशी नागरिकों को आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए नेपाल अध्यागमन विभाग को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है और उनकी गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement