नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 233 तक पहुंची | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 233 तक पहुंची

Date : 03-Oct-2024

 नेपाल में हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या अब तक 233 तक पहुंच गई है, जबकि 22 अन्य अभी भी लापता हैं। आपदा में कम से कम 169 लोग घायल हुए हैं। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषिराम तिवारी के अनुसार, बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 17,120 लोगों को बचाया गया है। सरकार ने बचाव और राहत प्रयासों को उच्च प्राथमिकता दी है और आपदा प्रभावित राजमार्गों की मरम्मत और बाढ़ के कारण नष्ट हुए पुलों पर अस्थायी पुल बनाकर परिवहन के साधनों को संचालित करने का काम कर रही है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement