पूर्वोत्तर यूक्रेन के सुमी शहर में रूसी मिसाइलों के हमले में दो बच्चों सहित कम से कम 32 लोग मारे गए हैं और 84 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों में दस बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला पाम संडे के दिन उस समय हुआ जब बडी संख्या में लोग चर्च सेवाओं में भाग ले रहे थे। 2023 के बाद से यूक्रेनी नागरिकों पर यह सबसे घातक हमला है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इस हमले में दो बैलिस्टिक मिसाइल दागी गईं। राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इसे आतंकी हमला बताया है। उन्होंने दुनिया से इस हमले की निंदा करने का आग्रह किया है।
