ओकिनावा द्वीप पर महिला से दुष्कर्म, अमेरिकी नौसैनिकों पर संदेह | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

ओकिनावा द्वीप पर महिला से दुष्कर्म, अमेरिकी नौसैनिकों पर संदेह

Date : 24-Apr-2025

टोक्यो, 24 अप्रैल 

जापान के ओकिनावा द्वीप में एक स्थानीय महिला के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद हड़कंप मच गया है। जापान पुलिस को इस मामले में दो अमेरिकी नौसैनिकों पर संदेह है। ओकिनावा द्वीप पर लगभग 54,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं, और यह द्वीप ताइवान के पूर्व और जापान के उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है।

जापान टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि पिछले महीने ओकिनावा में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे के शौचालय में 20 वर्षीय एक अमेरिकी नौसैनिक और उसके साथी पर स्थानीय महिला के साथ दुष्कर्म करने और अन्य आपराधिक आरोपों का सामना है। ओकिनावा प्रीफेक्चरल पुलिस ने 7 अप्रैल को मामले को अभियोजकों के पास भेजा है। आरोपितों पर एक अन्य महिला को घायल करने का भी आरोप है। पीड़िता ओकिनावा की निवासी और सैन्य अड्डे पर एक नागरिक कर्मचारी थी।

पुलिस का कहना है कि अमेरिकी पक्ष के सहयोग से जांच चल रही है और आरोपित नौसैनिक से पूछताछ की गई है। पिछले साल जून से अब तक ओकिनावा में तीन अमेरिकी सेवा सदस्य यौन हिंसा से संबंधित कई मामलों में अभियुक्त पाए गए हैं। ओकिनावा के गवर्नर डेनी तामाकी ने इस ताजा घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे "निंदनीय" बताया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement