रूस ने विजय दिवस समारोह के लिए 8 मई से यूक्रेन में तीन दिवसीय युद्धविराम की घोषणा की | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

रूस ने विजय दिवस समारोह के लिए 8 मई से यूक्रेन में तीन दिवसीय युद्धविराम की घोषणा की

Date : 29-Apr-2025

 रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज अगले महीने विजय दिवस समारोह की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यूक्रेन में चल रहे अपने सैन्य अभियान में 72 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा की। क्रेमलिन द्वारा आज दोपहर जारी एक बयान में कहा गया कि युद्ध विराम 7-8 मई की मध्यरात्रि से शुरू होकर 10-11 मई की मध्यरात्रि तक चलेगा। बयान में यूक्रेन से युद्ध विराम का पालन करने की अपील की गई। इसमें कहा गया कि यूक्रेनी पक्ष द्वारा युद्ध विराम उल्लंघन की स्थिति में रूसी सशस्त्र बल पर्याप्त और प्रभावी प्रतिक्रिया देंगे। बयान में कहा गया कि रूसी पक्ष एक बार फिर बिना किसी पूर्व शर्त के शांति वार्ता के लिए अपनी तत्परता की घोषणा करता है, जिसका उद्देश्य यूक्रेनी संकट के मूल कारणों को खत्म करना और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ रचनात्मक बातचीत करना है। 

इस बीच, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने भी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की, जिसमें उन्होंने यूक्रेन में शांति प्राप्त करने के लिए वार्ता शुरू करने हेतु परिस्थितियों को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डाला। 

मास्को विजय दिवस परेड 9 मई को मास्को के रेड स्क्वायर पर रूसी सशस्त्र बलों की एक वार्षिक सैन्य परेड है। यह परेड नाजी जर्मनी के लाल सेना के समक्ष आत्मसमर्पण की स्मृति में आयोजित की जाती है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के पूर्वी मोर्चे की समाप्ति का प्रतीक है, जिसे रूस में महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध के रूप में जाना जाता है।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement