ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में वारंट तामील कराने गई पुलिस पर हमला, दो अधिकारियों की मौत | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में वारंट तामील कराने गई पुलिस पर हमला, दो अधिकारियों की मौत

Date : 26-Aug-2025

मेलबर्न (विक्टोरिया), 26 अगस्त । ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में मंगलवार सुबह वारंट तामील कराने गई पुलिस पर घात लगाकर किए गए हमले दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई। इस गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी घायल भी हुआ है।

द एज अखबार की खबर के अनुसार यह खूनखराबा मेलबर्न से लगभग 300 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और ब्राइट से सात किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित पोरेपुंका के ग्रामीण इलाके में आज सुबह लगभग 10:30 बजे हुआ। हमलावर बंदूकधारी फरार हैं। विक्टोरिया पुलिस ने बताया कि 10 अधिकारी एक वारंट की तामील कराने गए थे। उन पर घात लगाकर हमला किया गया। घायल अधिकारी की हालत गंभीर है।

विक्टोरिया पुलिस के अनुसार इस दौरान हमलावर दो पुलिस अधिकारियों के हथियार भी छीन ले गए। पुलिस ने पोरपुंका के स्थानीय लोगों को अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। सारे इलाके को घेर लिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि इलाके में भारी पुलिस बल मौजूद है। हमलावरों की तलाश में हथियारों से लैस हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है।मेलबर्न से दो पैरामेडिक विमानों ने इलाके के लिए उड़ान भरी है। पुलिस इस गोलीबारी के संबंध में शाम 6 बजे वांगारट्टा में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। विक्टोरिया पुलिस आयुक्त माइक बुश ने दो पुलिस अधिकारियों की हत्या पर शोक व्यक्त किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement