सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है करी पत्ते | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

Health & Food

सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है करी पत्ते

Date : 13-Jan-2026

 भोजन के स्वाद को बढ़ाने वाला ये पत्ता सेहत के लिए काफी गुणकारी है। आइए जानते हैं, इसके फायदों के बारे में। करी पत्ते में एंटी ऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन, आयरन, कैल्शियम जैसे तत्व मौजूद होते हैं। जो पाचन क्रिया को मजबूत बनाते हैं, इससे गैस, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्या नहीं होती। यह डायबिटीज पेशेंट के लिए भी काफी लाभदायक होता है। अगर आप मोटापे से परेशान है, तो इसका सेवन आपकी चर्बी घटाने में मदद करेगा। इसके अलावा इन पत्तों को पानी में उबालकर सिर धोने से बाल मजबूत होते हैं, साथ ही त्वचा पर भी निखार आता है। करी पत्ता आंखों के लिए फायदेमंद होने के साथ एनीमिया से बचाव करता है।

 

ऐसे करें सेवन

करी पत्ते को आप कई तरीके से खा सकते हैं, जैसे आप चाहे तो इसकी चाय बना कर पी सकते हैं, इसका रस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं, सब्जी, दाल या किसी भी व्यंजन में इसे डाल कर सेवन करें, इसके पत्तों की आप चटनी भी बना सकते हैं। करी पत्ते को उबालकर या पाउडर बनाकर तेल के साथ बालों में लगाएं। ध्यान रहें करी पत्ते का अधिक सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है। आपको इसे दिनभर में 10 से 15 ग्राम ही खाना है। अगर आपको एलर्जी है, तो इसके सेवन से बचे साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी इसका सेवन करने से बचना चाहिए। करी पत्ते का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement