ढाका में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग, 10 लोग झुलसे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

International

ढाका में रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से लगी आग, 10 लोग झुलसे

Date : 06-Mar-2026

 
ढाका, 06 मार्च ।
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के तुराग के कमरपारा इलाके में आज रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो जाने से लगी आग में 10 लोग झुलस गए। सभी को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी में भर्ती कराया गया।

ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार घटना शुक्रवार तड़के कमरपारा के सेक्टर-10 में एक इमारत की दूसरी मंजिल पर हुई। झुलसे लोगों में रुबेल (30), उसकी गर्भवती पत्नी सोनिया अख्तर ( 25), उनकी बेटी रोजा ( 3), सोनिया की बड़ी बहन रिया ( 27) रुबेल का चचेरा भाई इनायत (32), उसकी पत्नी डेलेरा (28) उनका बेटा जुनैद ( 10) इनायत का छोटा भाई हबीब (30), इनायत की भतीजी आयशा (19) और अबुल कलाम रुबेल (35) हैं।

इनायत के भतीजे साज़ेद मतब्बर ने कहा कि यह विस्फोट रुबेल और सोनिया के दूसरी मंजिल के फ्लैट में हुआ। रुबेल मोटरसाइकिल राइड-शेयर ड्राइवर का काम करता है। इनायत दुबई से हाल ही में बांग्लादेश लौटा है। साजेद ने कहा कि सुबह दूसरी मंजिल के फ्लैट में धमाका सुनकर लोग बाहर भागे। धमाके से दूसरी मंजिल की दीवारों के कुछ हिस्से गिर गए।

तुराग थाना के सब-इंस्पेक्टर नूरे आलम सिद्दीकी ने कहा कि आशंका है कि रात में गैस लीक हुई। सुबह किसी ने आग जलाने की कोशिश की तो धमाका हुआ। रेजिडेंशियल सर्जन शॉन बिन रहमान ने कहा कि सोनिया 100 प्रतिशत, रुबेल प्रतिशत, रोज़ा प्रतिशत, हबीब प्रतिशत, रिया प्रतिशत, इनायत प्रतिशत, डेलेरा 14 प्रतिशत, जुनैद प्रतिशत, आयशा प्रतिशत और अबुल कलाम रुबेल 7 प्रतिशत झुलसे हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement