कांगो में इस्लामिक स्टेट के हमले में 20 लोगों की मौत | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

कांगो में इस्लामिक स्टेट के हमले में 20 लोगों की मौत

Date : 10-Apr-2023

 किंशासा, 09 अप्रैल (हि.स.)। मध्य अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य के पूर्वी हिस्से में हुए आतंकी हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

हालांकि सेना और अधिकारियों ने हमले के पीछे एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेज (एडीएफ) का हाथ बताया है। एडीएफ पूर्वी कांगो में स्थित युगांडा के लड़ाकों का समूह है। यह लड़ाके इस्लामिक स्टेट के इशारे पर कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

कांगो के अधिकारियों ने बताया कि यह हमला सात अप्रैल को बेनी के बाहरी इलाके के मुसनदाबा गांव में हुआ। इस्लामिक स्टेट ने अगले दिन अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। बेनी क्षेत्र के सैन्य प्रशासक कर्नल चार्ल्स ओमेगा ने हमले की पुष्टि की है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement