अमेरिका ने अजय बंगा को बताया विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए एकदम सही व्यक्ति | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

अमेरिका ने अजय बंगा को बताया विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए एकदम सही व्यक्ति

Date : 22-Apr-2023

 वाशिंगटन, 22 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय मूल के अजय बंगा का विश्व बैंक का अध्यक्ष बनना सुनिश्चित होने के बाद उन्हें लेकर उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। अब अमेरिका ने अजय बंगा को विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए एकदम सही व्यक्ति करार दिया है।

इस वर्ष फरवरी में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन को विश्व बैंक के अध्यक्ष के लिए नामित किया था। इसके बाद 29 मार्च तक विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन होने थे। इस तिथि तक अजय बंगा के अलावा किसी और उम्मीदवार ने नामांकन नहीं कराया, जिसके बाद अजय बंगा का विश्व बैंक का अध्यक्ष बनना तय हो गया है। अब अजय बंगा से विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में कामकाज संभालने के बाद बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। इन उम्मीदों के बीच अमेरिका ने कहा है कि अजय बंगा निर्विवाद रूप से विश्व बैंक का नेतृत्व करने में सक्षम व्यक्ति हैं।

अमेरिकी सरकार के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा है कि मौजूदा चुनौतीपूर्ण समय में, अजय बंगा एक अपवाद हैं। अजय बंगा के पास नेतृत्व क्षमता के साथ ही प्रबंधन का अनुभव भी है। इसके अलावा वे वित्तीय सेक्टर में भी अनुभव रखते हैं। यह संयोजन उन्हें विशिष्ट बनाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अजय बंगा विश्व बैंक के अध्यक्ष के रूप में गरीबी हटाने, समृद्धि फैलाने जैसे उसके उद्देश्यों की पूर्ति में मददगार साबित होंगे। उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया तेजी से बदल रही है। पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन और वैश्विक स्वास्थ्य जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। इन स्थितियों में अजय बंगा विश्व बैंक का नेतृत्व करने के लिए सही उम्मीदवार हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement